फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित की हत्या में आरोपी 50 हजार का इनामी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट के पास राष्ट्रीय पशु अनुसंधान केंद्र के पीछे औद्योगिक क्षेत्र में करीब छह माह पहले ममेरे भाई की हत्या के आरोपी 50 हजार के इनामी को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन

23 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय पशु अनुसंधान केंद्र बागपत के पीछे औद्योगिक क्षेत्र में अर्ध जली अवस्था में युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त बहादुरगढ़ निवासी अंकित के रूप में हुई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि ममेरे भाई दिल्ली निवासी अतुल ने ही उसकी हत्या की है। दिल्ली पुलिस ने अतुल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें