फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगेंगे 35 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
पुरामहादेव मंदिर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले फाल्गुनी मेले की तैयारियों की समीक्षा की। 20 फरवरी से मेला आरंभ होगा। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर में 35 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। दोनों अधिकारियों ने बालैनी थाने का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मेला 20 से 22 फरवरी तक लगेगा। जो कमियां हैं या तैयारियां अधूरी हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कर लिया जाएं। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। कोई भी मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। मंदिर परिसर में सफाई समय-समय पर होती रहनी चाहिए। सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। पुरा में पक्की बैरिकेडिंग की गई है और जलाभिषेक करने में किसी को भी असुविधा नहीं होगी। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन, एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह, मेला मजिस्ट्रेट रामनयन मौजूद रहे।
उत्तरी द्वार से प्रवेश करेंगे श्रद्धालु
बालैनी। तय किया गया कि श्रद्धालुओं का उत्तरी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि पश्चिमी द्वार से बाहर निकलेंगे। इसी क्रम में कांवड़ियों का प्रवेश पूर्वी द्वार से होगा, जबकि दक्षिणी द्वार से बाहर निकलेंगे। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने कहा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बेहतर की जाए व्यवस्थाएं
बालैनी। डीएम ने कहा कि मेला अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे। यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा, अग्निशमन, दुग्ध वितरण, मेला परिसर में भोजनालयों में रेट लिस्ट लगवाने, अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था, मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, कांवड़ मार्गों की मरम्मत करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए। प्लास्टिक मुक्त कांवड़ यात्रा व मेले का प्रयास किया जाएं। कांवड़ मार्ग पर जो शराब व मीट की दुकानें हैं, वह भी बंद होनी चाहिए। अगर कोई दुकान खुली पाई जाती है तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें