संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण के लिए छात्रों की काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग में 46 छात्र-छात्राओं ने अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराई।
समाज कल्याण के लेखाकर नंद किशोर ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कालेज में अभ्युदय योजना के अंतर्गत छात्रों को यूचीएससी/पीसीएस/एनडीए/जेईई/एनईईटी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों को प्रशिक्षण के लिए बुधवार से दो दिवसीय काउंसिलिंग शुरू की गई। बुधवार को काउंसलिंग में 46 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने प्रमाण पत्रों को जांच कराई। उन्होंने बताया कि कालेज में बृहस्पतिवार को भी छात्रों की काउंसिलिग कराई जाएगी। काउंसिलिंग में कॉलेज की प्रधानाचार्या रीतू तोमर, लक्ष्मी नारायण, अमित कुमार मौजूद रहे।
आवेदन 21 तक
बागपत। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से गणतंत्र दिवस पर सरकार की ओर से पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री की उपाधि से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक अभ्यार्थी 21 जून तक आवेदन कर सकते है।