फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: स्वास्थ्य विभाग में नियम विरूद्ध भर्ती हुए 46 सुरक्षा कर्मी हटाए

Tue, 21 May 2024 05:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत में स्वास्थ्य विभाग में कंपनी के माध्यम से 46 सुरक्षा कर्मियों को नियम विरुद्ध भर्ती किया गया था। जिससे अब उन सभी सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया है। इन सुरक्षा कर्मियों में सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त वालों को भर्ती किया जाना था, मगर इस नियम का उल्लंघन किया गया था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल व सीएचसी पर व्यवस्था बनाने के लिए कंपनी के माध्यम से 46 सुरक्षा कर्मियों को एक साल पहले भर्ती कराया था। उनको भर्ती करने के साथ ही शासन से नियमों को लेकर पत्र जारी किया गया था कि सुरक्षा कर्मियों में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भर्ती किया जाए। मगर कंपनी ने नियम का पालन नहीं किया और इसकी शिकायत भी शासन तक हुई।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी नियमों का पालन कराने की जगह वेतन देता रहा। मगर अब शासन से सख्ती के बाद उन सभी 46 कर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया। सीएमओ डाॅ. महावीर सिंह का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। अब चुनाव के बाद शासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

कमेटी के सदस्यों ने भी लगाए थे आरोप
जब सुरक्षा कर्मियों को भर्ती किया गया था। तब आरोप लगा था आउट सोर्स पर लोगों को भर्ती करने की अनुमति देने वाली कमेटी में शामिल सदस्यों को इस बारे में पता भी नहीं चला।

उन सुरक्षा कर्मियों के अस्पताल व सीएचसी में पहुंचने के बाद उनको इसकी जानकारी मिली। सदस्यों ने इसको लेकर कोई बैठक भी नहीं होने की बात कही है और इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें