फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 किसानों को मिलेगा मुआवजा

Sun, 30 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएम महंत योगी आदित्यनाथ के आदेश पर विद्युत लाइन या चिंगारी से जली किसानों की फसल का मुआवजा देने की अफसरों ने तैयारी कर ली है। अभी तक 45 किसान चिह्नित किए गए हैं। इनकी करीब साढ़े तीन लाख रुपये की आर्थिक मद्द की जाएगी। 
विज्ञापन


हर साल किसानों की सैकड़ों बीघा जर्जर विद्युत लाइन टूटकर गिरने और चिंगारी से स्वाह हो जाती है। पीड़ित मुआवजे के लिए अफसरों के कार्यालय के चक्कर काटते रहे हैं। लेकिन उन्हें समय से आर्थिक मदद नहीं मिलती। अब योगी सरकार की ओर से  सात अप्रैल को आदेश जारी किए थे कि अफसर एक सप्ताह के अंदर जली फसल का मुआवजा देंगे।

इसके चलते ही ऊर्जा निगम के अफसर मुआवजा देने के लिए तैयारियों में लगे हुए है। अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय का कहना है कि अभी तक 45 लोग मुआवजे के लिए चयनित किए गए हैं। जल्द ही मुआवजा दे दिया जाएगा। उधर, अफसरों का कहना है कि बिजली की चिंगारी से फसल जलने की गलत भी जानकारी दे रहे है। जांच में इसका पता चल जाता है। पीड़ितों को ही मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें