दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में देवी मंदिर पर 11 अप्रैल से लगने वाले मेले की तैयारी शुरू हो गई है। मेला कमेटी सदस्य मंदिर के आस पास के खेतों में खड़ी फसल को कटवा रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ सफाई कराई जा रही है। मेला आयोजक कंवर पाल, भोपाल गिरी ने बताया कि इस बार मेले में अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।
हनुमान जयंती समारोह 19 अप्रैल को
दोघट। कस्बे के श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में 19 अप्रैल को प्रथम हनुमान जयंती समारोह का आयोजन होगा। इसमें हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदर कांड का अखंड पाठ तथा भजन संध्या के कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी विनोद गुप्ता ने दी है।