बागपत। डिप्टी वाणिज्य कमिश्नर कार्यालय पर मंगलवार को 71वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें व्यापारियों को करों के बारे में बताया। सबसे अधिक टैक्स देने वाली फर्मों के मालिकों को सम्मानित किया।
सहायक कमिश्नर वाणिज्य नीरज सेंगर ने बताया कि जीएसटी के दायरे में आने वाले व्यापारी समय पर कर का भुगतान करें। जिन व्यापारियों ने अभी तक जीएसटी नंबर के लिए पंजीकरण नहीं कराया है वह भी अपना पंजीकरण करा लें। इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। पदमिनी इंडस्ट्रीज, हनुमान कंक्रीट, मां अंबे ईंट भट्टा, जीआर इंफ्राटेक समेत पांच फर्म को सम्मानित किया। वाणिज्य कर अधिकारी जय सिंह यादव, असिस्टेंट कमिश्नर प्रभारी बागपत ज्येश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश प्रताप राव, अंकित राठी, नंदलाल डोगरा, सुरेंद्र चौहान, जगदीश अरोरा, सुभाष, प्रमोद, ओमप्रकाश, शिवकुमार, जय सिंह यादव, अंकित कुमार मौजूद रहे।