प्रदर्शनी में अनूठी कलाकृतियां बनाईं
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में गृह विज्ञान की ओर से दो दिवसीय हस्त एवं शिल्पकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों के मॉडल प्रस्तुत किए।
शुक्रवार को आयोजित हुई प्रदर्शनी का शुभारंभ एसडीएम विवेक कुमार यादव ने किया। उन्होंने सभी कलाकारों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस कला को रोजगार के रूप में अपनाएं। इससे आर्थिक समस्या का समाधान होगा। उन्होंने सभी कलाकृतियों की सराहना की। वशिष्ठ अतिथि डॉ. शुभा शर्मा ने कला के बारे में विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने छात्रों के कार्यों की प्रशंसा की। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने विभाग द्वारा किए गए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम चौहान ने कला निखारने के लिए बच्चों का मार्ग दर्शन किया। नेहा, यबी, आशा, लवीका, अल्पना, दीपा, प्रीति, शिवानी, अमन, समीर, सोनू छात्रों का विशेष योगदान रहा। डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. एसडी शर्मा, डॉ. निशा राजपूत, डॉ. बबली, तरूण चौहान, संजय चौहान का उपस्थित रहे।