फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प से हुए कार्या को नहीं दें रहे ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ऑपरेशन कायाकल्प से प्राथमिक विद्यालय और पंचायत घर को संवारा गया। इसकी शासन ने रिपोर्ट मांगी। बीडीओ ग्राम्य विकास अभिकरण को आख्या नहीं दें रहे। सीडीओ पीसी जायसवाल ने समीक्षा करने पर खेद प्रकट किया। सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक विद्यालयों के भवन को आकर्षक और मनमोहक बनाने के लिए शासन के निर्देश पर संवारा गया। इसमें लाखों रुपये का खर्च किया। जिले में 674 प्राथमिक विद्यालय है, इनमें से दर्जनों को को कलरफुल पेंटिंग कराकर आकर्षक रूप दिया। पंचायत घरों का भी इसी प्रकार से चमकाया है। कहां-कहां पर ऑपरेशन कायाकल्प से कार्य हुआ है, इसकी रिपोर्ट शासन ने मांगी है। अभी तक एक भी बीडीओ ने किए गए कार्यों की रिपोर्ट नहीं दी है। इस कारण शासन को रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कार्य की समीक्षा की। शासन से मिले निर्देश के अनुसार विद्यालय और पंचायत भवन में किए कार्यों की प्रगति देखी। किसी भी ब्लॉक से किए गए कार्यों की कोई रिपोर्ट नहीं दी। इस पर नाराजगी जाहिर की। छह ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया। निर्देशित किया जो भी कार्य कराए है उसकी रिपोर्ट ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। ताकि समय पर आयुक्त को रिपोर्ट दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें