फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे कॉलेज के खिलाड़ी ने राष्ट्रीय शूटिंग में जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह में चेन्नई में हुई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता मेें कांस्य पदक झटकने वाले खिलाड़ी श्रवण कुमार को सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने किया। उन्होंने बताया कि चेन्नई में 30 अगस्त से 7 सितंबर तक शूटिंग प्रतियोगिता में कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र श्रवण कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 मेें से 383 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक झटका। विजेता खिलाड़ी को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. विजयपाल सिंह, डॉ. सुदेशपाल, डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. गोविंद, संजीव राठी, अभिषेक, अनिल जैन, हिमांशी, फरहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें