फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत से बाइक रैली छपरौली पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद दफ्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि बृहस्पतिवार को बड़ौत के विभिन्न गांवों में पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम के अनुसार बाइक रैली निकाली जाएगी। सबसे पहले कार्यकर्ता बड़ौत के सिंचाई बंगले पर इकट्ठा होंगे। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। ब्रहम सिंह प्रधानाचार्य, डॉ. ओमबीर ढाका, कोमल जैन, ओमवीर सिंह प्रधानाचार्य, अमित जैन, उस्मान, आबाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
तालाब की कराई खुदाई और सफाई
दाहा। कांवड़ यात्रा के मार्गों में समस्याओं के समाधान कराने के लिए प्रधानों ने कार्य तेज किया हुआ है। दाहा गांव में प्रधान के पति सुशील कुमार ने मुख्य मार्ग स्थित कुम्हार गड़ा तालाब की सफाई करा रहे है। ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले कांवडिय़ों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि गांव के अन्य तालाबों की भी सफाई और खुदाई करा दी है। गांव में जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
----------------
कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा
बागपत। डिग्निटी इंस्टीट्यूट एंड कोचिंग एकेडमी की ओर से आज बृहस्पतिवार को कारगिल विजय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। इसकी जानकारी डायरेक्टर नीरज गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें