फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूलों के आठ विद्यार्थियों का हुआ जवाहर नवोदय में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय/चांदीनगर। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में सिंघावली अहीर के दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिक्षा निकेतन के आठ विद्यार्थियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सिंघावली अहीर स्थितदिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल के छह छात्रों ने परीक्षा दी थी। मंगलवार को जवाहर नवोदय का रिजल्ट आया तो उसमें चार छात्रों ने बाजी मारी। स्कूल के प्रबंधक अर्जुन शर्मा ने बताया कि स्कूल के खुशी शर्मा, अलका यादव, तनिष्क सलोनिया, हर्षित यादव को नवोदय स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश मिला है। छात्रों के परीक्षा पास करने के बाद स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल के चार विद्यार्थी अंश कौशिक, शिवम, अतुल, सुमित का चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक मनोज कौशिक, अध्यापक मनाज कुमार, इमरान खान, संजय, सुधीर, कुलदीप, रूमा, पूजा, शिवानी, सरिता ने खुशी मनाई।

दो बच्चों का बनाया जाए कानून
चांदीनगर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला संयोजक सुंदर सिंह सैनी द्वारा ग्राम रटोल के शिव प्रांगण में प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड के कार्यक्रम की गोष्ठी की। बढ़ती जनसंख्या और घटते हुए संसाधन से उत्पन्न समस्याओं के बारे में प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। जनसंख्या नियंत्रण कानून अधिकितम दो बच्चों का कानून सभी के लिए समान रूप से लागू हो। सत्येंद्र, आदेश कुमार यादव, सुनील प्रजापत, रामनिवास सैनी, सचिन सैनी, देवेंद्र, महेश चंद्र कश्यप, राजकुमार, बॉबी शर्मा, नीलम अरोरा, सत्येंद्र कुमार, डॉक्टर सुशील सैनी, तेजपाल महाराज, मनोज कश्यप, विनोद कुमार, मनोज बाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें