बिनौली । थाना क्षेत्र के खपराना गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने मकान के बाहर बंधी बछिया को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराकर तेंदुए को कब्जे में करने की मांग की।
खपराना गांव में देर रात पूर्वी छोर पर बाहरी हिस्से में तेंदुआ आ घुसा। उसने मनोज पुत्र कृपाल के मकान के सामने बंधी बछिया को कुछ दूर ले जाकर अपना निवाला बना लिया। कुछ देर बाद आंख खुलने पर मनोज ने पड़ोसियों को बुलाकर बकरी की तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर उसके अवशेष मिले। ग्रामीणों ने जिला वन अधिकारी अदिति शर्मा को जानकारी दी। डीएफओ ने स्थानीय अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए। कई घंटे बाद वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको खरीखोटी सुनाई ओर तेंदुए की दस्तक पर रोक लगाने की मांग की। रेंजर बछिया के अवशेष संतनगर नर्सरी ले आए तथा वहां पशुचिकित्सकों को बुलाकर पीएम कराया।