फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआरएम ने अधूरे रिकार्ड देखकर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एडीआरएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे विभागीय रिकार्ड मिलन व समय पर टिकट खिड़की न खुलने पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों को लताड़ लगाई। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याओं भी सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
शनिवार को एडीआरएम राजीव धनकड़ अपनी स्पेशल ट्रेन से बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रेनों के संचालन संबंधित रजिस्ट्रर के अलावा यात्रियों की शिकायतों व उनका निस्तारण रजिस्ट्रर की जांच की तो रजिस्ट्रर अधूरे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने टिकट खिड़की पर खडे़ यात्रियों से टिकट खुलने व कर्मचारियों के व्यवहार के बारे मेें पूछा तो यात्रियों ने बताया कि समय पर टिकट काउंटर न खुलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चार काउंटर में से मात्र दो काउंटर खुलते हैं, इससे परेशान ओर बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि काफी दिन से पूछताछ केन्द्र और कैंटीन बंद है, ई-टिकट मशीन भी सहीं ढंग से काम नहीं कर रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने इस रेलवे रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने व दोहरीकरण की मांग उठाई। उन्होंने यात्रियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बाद में उन्होंने रेलवे कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उन्हें ड्यूटी पर समय पर आने व जाने, ट्रेनों के संचालन में लापरवाही न करें व यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिएं। इसमें स्टेशन अधीक्षक अयूब खान, स्टेशन मास्टर जान मोहम्मद, स्टेशन मास्टर ओमवीर, जितेंद्र, अशोक चौहान, राजकली, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें