फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें एससी/एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में भारत बंद के दौरान दलितों पर लाठी चार्ज, पुलिस पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़ और आग लगाने की घटना पर निंदा की। हिंसा में दलितों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। ज्ञापन में कहा कि यह कानून दलितों की सुरक्षा, सम्मान के लिए बनाया गया है। इसे पूर्व की भांति बनाए रखने के लिए कांग्रेस इसका समर्थन करती है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष और बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने एससी/ एसटी एक्ट में संशोधन न करने, गन्ना किसानों का भुगतान, सामान्य प्रजाति का गन्ना खरीदने के लिए मिल मालिकों को आदेशित करने, निजी स्कूलों में बढ़ी फीस और प्रवेश शुल्क पर रोक, जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांगों का ज्ञापन डीएम को राज्यपाल के नाम सौंपा। इसमें हेमंत कुमार एडवोकेट, डॉ. नरेंद्र, सईद अहमद, देवेंद्र लंबरदार, खिलेराम गुर्जर, तेवीर तोमर, उर्मिला, कांता जैन, अमित दीक्षित, दीपक शर्मा, सरफराज अहमद, पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र नहीं बना तो होगी आर-पार की लड़ाई
बागपत। एससी/एसटी का प्रमाण पत्र न बनने से क्षुब्ध कोरी समाज के लोग कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस सेवा दल की महिला संगठक भगवती देवी ने बताया कि तीन-चार वर्षों से समाज क ेलोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में प्रशासन द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही हे। युवाओं का भविष्य खराब किया जा रहा है। चेतावनी दी छह अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेंगे। मांग पूरी नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके अलावा एससी/एसटी एक्ट के फैसले पर केंद्र सरकार की नाकामी और प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने के खिलाफ भी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें