बिनौली (बागपत)। बुढ़ेड़ा स्थित श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को समाजसेवी चौधरी मुख्त्यार सिंह की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, इसमें शिक्षाविदों और विद्यालय की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने कॉलेज संस्थापक समाजसेवी स्वर्गीय चौधरी मुख्त्यार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि और सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि चौधरी मुख्त्यार सिंह ने अपना सारा जीवन समाजसेवा शिक्षा के उन्नयन के लिए समर्पित किया। खामोश, आंचल, अंजलि, शिया, स्वाति, रुचि, राखी, सीमा आदि ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति, समाज सुधार, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कालेज टापर कक्षा 11 की रीमा शर्मा, कक्षा 9 की पारुल शर्मा, कक्षा 8 की ख़ुशी, सेवानिवृत्त अध्यापक बाबूराम, पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राधेश्याम शर्मा, वैदिक विद्वान हरवीर सिंह आर्य, प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह को कॉलेज प्रबंध समिति ने स्मृति चिह्न और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व हरवीर सिंह आर्य ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। इसकी अध्यक्षता मास्टर राधेश्याम शर्मा ने की। संचालन अरुण मलिक ने किया। इसमें प्रबंधक रामपाल सिंह, कैप्टन महाराम सिंह, मुंशी रूपचंद, कृष्णपाल प्रधान, बिजेंद्र भाटी, सुशील कुमार, मनोज शर्मा, कंवर पाल सिंह, प्रवीण कुमार, नेहा चौधरी, पिंकी, नवाब सिंह, रामौतार, अमर सिंह, भरत सिंह, मनोज जैन, मदन पाल, चरण सिंह, संदीप, रितेश आदि रहे।