फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों को शीघ्र नियमित नहीं किया तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा स्थित लाक्षागृह पर बुधवार को भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में पीवीवीएनएल में तैनात संविदा कर्मियों की बैठक हुई, इसमें विभिन्न मांगों को लेकर मंथन किया और मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह सिरोही ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात कर्मियों को अविलंब नियमित किया जाए, एनसीआर क्षेत्र के बराबर वेतन दिया जाए, ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के सीएम योगी और ऊर्जा मंत्री और पीवीवीएनएल के अधिकारियों से मिल चुका है। उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन भी दिया जा रहा है, लेकिन कोई सकारात्मक पहल प्रदेश सरकार की ओर से नहीं की जा रही है। बैठक में निर्णय लिया कि जल्द एक प्रतिनिधिमंडल फिर लखनऊ जाकर सीएम और अन्य अधिकारियों से मिलेगा। इसमें मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इसकी अध्यक्षता त्रिलोक सिरोही ने की। संचालन मास्टर जयप्रकाश ने किया। इसमें मंडल अध्यक्ष बीर पाल राठी, बलजोर सिंह, ओमवीर तोमर, बीपी सिंह, सतबीर सिंह, नेत्रपाल, अनिल बालियान, जगपाल सिंह, जगदीश, वीरेंद्र सिंह, विवेक, राजेश, लोकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें