फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास नहीं हुई तो टूट जाएगी मेरी शादी टूट जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेवी इंटर कॉलेज मेें मूल्यांकन कार्य बुधवार को भी जारी रहा। दूसरी तरफ परीक्षकों को छात्र-छात्राओं की कापियों में अजीबो-गरीब बहाने लिखे मिल रहे हैं, इसमें परीक्षार्थियों ने पास होने के लिए तमाम मिन्नतें की हैं।
विज्ञापन

जनता वैदिक इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इस केंद्र की पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि परीक्षकों की अनुपस्थित के बावजूद मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया जो परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजकर अनुपस्थित रहने का कारण पूछा जा रहा है। उधर कापी मेें पास कराने को लेकर परीक्षार्थियों ने तरह-तरह से बहाने लिखे हैं। मंगलवार को कापी जांच रहे परीक्षक को एक परीक्षार्थी की कॉपी में लिखा मिला - सर मुझे पास कर दो, वरना मुझे मेरा पिता घर से निकाल देगा। मैं आपके सामने हाथ जोड़ता हूूं। मैं भी तो आपके बच्चे के समान हूं। वहीं बुधवार को एक छात्रा की कापी में लिखा मिला - मैं बहुत गरीब हूं। किसी तरह परिजनों ने मेरी शादी तय की है। यदि परीक्षा में फेल हो गई तो मेरी शादी टूट जाएगी। इसे परिवार के लोग सहन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें