फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड शिविर के समापन समारोह में मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन गर्ल्स हाईस्कूल एवं दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद बड़ौत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित राणा, प्रबंधक सुखमाल चंद जैन एवं प्रधानाचार्या प्रतिमा सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार भारत स्काउट एवं गाइड कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे को प्रशिक्षित करने के लिए दृढ़ संकल्प है। इन शिविरों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। अध्यक्षता राकेश कुमार जैन एवं संचालन प्रधानाचार्या प्रतिमा सिंह और सुमन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल किशोर जैन, राकेश जैन, विरेश तोमर, मांगेराम जैन, कविता जैन, मुध जैन, ममता जैन, नेहा जैन, नीतू जैन, प्रदीप शर्मा, माया और रामपाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, सीओ रमानंद कुशवाहा, डॉ. किरण गर्ग एवं प्रशिक्षक रामकृष्ण शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग का उद्देश्य सेवा करना होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को घुटने की पट्टी, कोहनी की पट्टी, कंधे की पट्टी और सिर की पट्टी का अभ्यास कराया गया। साथ ही मार्च पास्ट एवं ध्वजारोहण का अभ्यास कराया गया। डॉ. महेश कुमार मुछाल ने भी विद्यार्थियों को स्काउटिंग से जुड़ी जानकारियां दीं। अंत में मुख्य अतिथियों को शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. किरण, सचिन जैन, भजन, ऋषभ जैन शामिल रहे। उधर, प्राथमिक विद्यालय जौहड़ी नंबर एक में प्रधानाध्यापक हरिकृष्ण शर्मा ने 130 स्कूली बच्चों को जुराबें वितरित कीं। इस अवसर पर आबिदा खातून, गुड्डी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें