निर्माण कार्यों के सत्यापन के बाद होगा भुगतान
बागपत। जिला पंचायत की ओर से कराए जाने वाले निर्माण कार्यों के पूरे सत्यापन के बाद ही उसका भुगतान होगा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव चंचल कुमार तिवारी ने डीएम और जिला पंचायत के एएमए को निर्देशित किया है।
सड़क निर्माण से लेकर जिला पंचायत से होने वाले कार्यों के दौरान के फोटो उपलब्ध कराने होंगे। कार्य की अवधि कितने समय में पूरी की है इसकी पूरी रिकार्ड प्रशासन को देना होगा। इसके अलावा निर्माण कार्यों की पड़ताल होगी। इसके बाद अफसरों से सत्यापन कराया जाएगा। जो निर्माण कार्य मानकों पर खरे उतरेंगे, उसका भुगतान होगा। गुणवत्ता सही न मिलने पर भुगतान रोक दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव चंचल कुमार तिवारी ने डीएम और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया। अपर मुख्य सचिव ने अवगत कराया कि जिला पंचायत से निर्माण कार्य पूर्ण होने पर अंतिम भुगतान के समय बिल बाउचर के साथ अपर मुख्य अधिकारी एवं अभियंता का संयुक्त फोटो लगाने एवं सत्यापन के बाद ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।