प्रशिक्षकों ने प्रधानों को दिया प्रशिक्षण
बिनौली। पंचायती राज विभाग एवम पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान की ओर से खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर चल रहे नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों के मास्टर ट्रेनर केएन पांडेय और सूरज पांडेय ने ग्राम प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया।
इसमें अतीत से वर्तमान तक ग्राम सभा ,ग्राम पंचायत अधिकार क्षेत्र के दायित्व, बैठक की प्रक्रिया, कोरम पूरा करना, 14वें वित्त एवं ई पंचायत नेतृत्व, संप्रेक्षण एवं सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।