फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बांटा गेहूं का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को बांटा गेहूं का बीज
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर शुक्रवार को कृषि विभाग के अफसरों ने किसानों को गेहूं का बीज वितरित किया। इससे पूर्व किसानों की बैठक में एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, गोदाम इंचार्ज नौरंग ने किसानों को पंजीकरण की जानकारी दी। बताया कि बिना पंजीकरण किसानों को अनुदान की धनराशि नहीं मिलेगी। एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि बड़ौत, छपरौली और बिनौली ब्लॉक के लिए शासन से 600 क्विंटल गेहूं का बीज भेजा गया है। योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही गेहूं का बीज खरीदने पर अनुदान की धनराशि मिलेगी। बताया कि प्रति क्विंटल गेंहू का बीज 3110 रुपये का है। इस पर 1550 रुपये का अनुदान है। इसके बाद बीज गोदाम पर आए किसानों को गेहूं का बीज वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें