फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्ज मुकदमा हो खत्म, वरना करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुमित गुर्जर एनकाउंटर के मामले में मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर धरना प्रदर्शन करने पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस करने की मांग की। सोमवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि झूठा मुकदमा खत्म नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और सपा नेता बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में काफी लोग कलक्ट्रेट पर पहुंचे। उनका कहना है कि सुमित का परिवार और सर्वसमाज के लोगों ने न्याय के लिए रविवार को मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया । जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन मेरठ पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान सहित कुछ नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जो पूरी तरह से गलत है। उनका आरोप है कि यह शासन-प्रशासन की दमनकारी नीति है। उनकी मांग है कि यह मुकदमा तुरंत खत्म किया जाए अन्यथा सर्वसमाज के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान महेंद्र सिंह बंसल, ओमपाल प्रधान, सतीश प्रधान, नरेंद्र, सोहनपाल गुर्जर, प्रदीप, ऋषिपाल समेत काफी लोग मौजूद रहे।

फर्जी मुकदमों से डरने वाले नहीं : अतुल
अमीनगर सराय (बागपत)। सपा नेता अतुल प्रधान चिरचिटा गांव में पहुंचे। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाना उनका एकमात्र उद्देश्य है। इसके लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा। मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर धरना प्रदर्शन करने पर पुलिस ने उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। इससे वे डरने वाले नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति बनाई। उनका कहना है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। निकाय चुनाव होने तक यदि सुमित के परिवार को न्याय नहीं मिला तो चुनाव के बाद भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर मलखान, कपिल, सुरेंद्र, महेंद्र, नरेश, सुखलाल, अवनीश, अवधेश, प्रेमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें