बड़ौत (बागपत)।
रेवन्यू बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का स्वागत कर बड़ौत में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराने सहित कई समस्याएं बताईं। सांसद ने बार के सदस्यों को समस्याएं शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
स्वागत समारोह में डॉ. सत्यपाल सिंह का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल पंवार ने बड़ौत तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराने और अति शीघ्र ग्रामीण न्यायालयों की स्थापना कराने की मांग उठाई । एसोसिएशन ने किसानों के गन्ना भुगतान की भी मांग उठाई। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सभी मांगों का समर्थन कर दो लाख रुपये के फर्नीचर और तीन लाख रुपये लॉ पुस्तकालय के लिए सांसद निधि से देने की घोषणा की। डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया 2014 में केंद्र सरकार ने शपथ लेते ही रेलवे लाइन का दोहरीकरण, सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने, किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई। इसका परिणाम यह हुआ कि सितंबर माह में ही दिल्ली-सहारनपुर सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके बाद अतिशीघ्र फोरलेन का निर्माण शुरू होेगा। उन्होंने कहा लोकसभा में क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाने का काम किया है। बार के अध्यक्ष वेदपाल पंवार ने भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की। अध्यक्षता वेदपाल पंवार ने की। संचालन महामंत्री आनंद तोमर ने किया। इसमें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा, वेदपाल सिंह, धर्मवीर सिंह तोमर, भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, कपिल तोमर, जयवीर राणा, तेजवीर खोखर, अरविंद राठी, ओमपाल सिंह, रविंद्र राठी, कपिल तोमर, शकील अहमद, सुशील जैन आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर के ग्रामीणों ने सांसद को बताई पीड़ा
बागपत। भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से पूरनपुर नवादा के लोग मिले। श्यामलाल ने कहा 15 अगस्त को गांव के ही तीन लोगों ने उसके पुत्र विशेष शर्मा और दीपक शर्मा पर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से घायल हो गए । चांदीनगर थाने में तांत्रिक सहित तीन लोगों को नामजद किया। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया । आरोपी परिवार को धमकी दे रहे हैं। तांत्रिक को भाजपा के एक विधायक का समर्थन मिला हुआ, जिस कारण चांदीनगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। तंत्र विद्यालय से लोगों को ठगी की जा रही है। थाने में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।