फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को स्कूली बच्चों ने दी श्रद्वाजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर की शिक्षण संस्थाओं मेें सोमवार को श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी और उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
अमीनगर सराय रोड स्थित श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में स्कूल डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा शहीद ऊधम सिंह बहुत ही महान व्यक्ति थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में न केवल विशेष योगदान दिया, बल्कि 1919 मेें अमृतसर मेें हुए जलियावाला बाग हत्याकांड के आरोपी पंजाब के गवर्नर जनरल को लंदन जाकर मौत के घाट उतारकर सैकड़ों लोगों की मौत का बदला लिया था। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया। इसमेें निधि, साक्षी, ज्योति, प्रियंका, उषा, बबीता, सुनीता, महिमा, रानी शामिल रहे।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन ने बच्चों से शहीद ऊधम सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन और चारू जैन ने स्कूली बच्चों को ऊधम सिंह के बारे में बताया। किडजी प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता और ममता गुप्ता ने शहीद के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले शेखर, मयंक और साक्षी को ट्राफी देकर सम्मानित किया। लार्ड महावीरा एकेडमी मेें प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी, अभिषेक जैन, हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सचिव अमित तोमर ने बच्चों सहित शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उधर, गायत्री देवी कॉलेज मेें शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ प्रबंधक और भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, चेयरमैन कपिल तोमर ने किया। वक्ताओं ने आजादी के दौरान शहीदों के संघर्षों पर विचार रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें