फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान का गलत प्रस्ताव करने पर एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की दुकान का गलत प्रस्ताव करने
विज्ञापन

पर एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन

बड़ौत (बागपत)। महावतपुर गांव मेें एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव द्वारा राशन की दुकान का कोटेदार से मिलीभगत कर गलत प्रस्ताव पारित करने के विरोध मेें बृहस्पतिवार देर शाम ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर पहुंचकर एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी ब्लाक कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख बीडीओ ने ग्रामीणों ने जांच का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 12 जुलाई को डीएम के आदेशों पर खुली बैठक में ग्राम सचिव रेशु की मौजदूगी मेें राशन की दुुकान का प्रस्ताव पारित होना था। लेकिन इस बीच ग्राम सचिव रेशु बीमार होने के कारण छुट्टी पर चली गयी। आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत रणधोल सिंह और खडखडी गांव के ग्राम सचिव भूपेंद्र ने कोटेदार से मिलकर कर रिश्वत ली और ग्राम सचिव रेशु की अनुपस्थिति मेें राशन की दुकान का गलत प्रस्ताव पारित कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर हंगामा किया। बाद में पहुंचे बीडीओ प्रेमचंद ने ग्रामीणों को जांच के साथ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम सचिव रेशू का कहना था कि वे छुट्टी पर थीं। एडीओ पंचायत रणधोल ने उनकी अनुपस्थित में राशन की दुकान का प्रस्ताव पारित कर दिया, जो नियम विरद्ध है। दूसरी ओर, एडीओ पंचायत रणधोल ने आरोपों को निराधार बताया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय का कहना था कि खुली बैठक में प्रस्ताव हुआ है। हंगामा करने वालों मेें अजयपाल, सतेन्द्र, सुधीर, प्रवीण, सुरेश, अमित, नीटू, प्रमोद, जयवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें