फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में खड़ा है 40 फीसदी गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नियमित रूप से इंडेंट जारी न होने पर क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इंडेंट जारी न होने पर न तो किसानों का गन्ना चीनी मिलों में जा रहा रहा है। न ही जई समेत अन्य फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों का मलकपुर, किनौनी व रमाला समेत अन्य चीनी मिलों पर गन्ना जाता है। फिलहाल किसानों के सामने नियमित रूप से इंडेंट जारी न होने से समस्याएं खड़ी हो गंई है। किसानों का अब भी 40 फीसदी से अधिक गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। जिस कारण किसान परेशान हैं।
किसानों की चिंता बढ़ रही
फतेहपुर पुट्ठी गांव के किसान मंजू का कहना है कि 40 बीघा गन्ने की बुवाई की थी। गन्ना सीजन शुरू होने के कुछ दिन बाद तक तो नियमित रूप से पर्चियां आईं। फिलहाल डेढ़ माह से समय पर इंडेंट जारी नहीं किया जा रहा है। अब तक मात्र 25 बीघा ही गन्ना मिल में जा पाया है। इंडेंट न मिलने के कारण 15 बीघा ईख खड़ी है। गर्मी के सीजन का आगाज हो चुका है। ऐसे में नियमित रूप से इंडेंट जारी न होने से चिंता सता रही है।
विज्ञापन

इंडेंट जारी न होने से किसान परेशान
किसान वीरेंद्र का कहना है कि 25 बीघा गन्ने की बुवाई की थी। मलकपुर चीनी मिल द्वारा इंडेंट जारी किया जाता है। बीते एक माह से सही ढंग से इंडेंट जारी न होने पर दिक्कतें हो रही हैं। खेतों में अब भी 50 फीसदी गन्ना खड़ा हुआ है।
परेशानी है तो मुलाकात करें
मलकपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक मुकेश मलिक का कहना है कि कैलेेंडर के मुताबिक किसानों को इंडेंट जारी किया जा रहा है। यदि किसी किसान को परेशानी है, तो वह चीनी मिल में आकर मुझे मुलाकात कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें