फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज 36 बेटियों की होगी शादी, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर कराया जाएगा सामूहिक विवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को 36 बेटियों का विवाह कराया जाएगा। वहां अलग-अलग ब्लॉक के स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि नवविवाहित जोड़ों को सामान दिया जा सकें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्योति शर्मा ने बताया कि 36 बेटियों की शादी का बजट शासन से आ गया है और आवेदन 150 से अधिक आए हैं। योजना में 36 बेटियों की शादी कराई जाएगी। प्रत्येक शादी पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। शादी समारोह धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। बेटियों को परिणय सूत्र में बंधने के बाद उपहार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस तरह आए आवेदन

ब्लॉक- संख्या

बागपत-06
बड़ौत-10

बिनौली-06
छपरौली-05

खेकड़ा-03
पिलाना-06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें