फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से घर बैठे वेतन ले रहे 34 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों के 34 शिक्षक छह माह से घर बैठकर वेतन ले रहे है। छह माह पूर्व अंतर जनपदीय स्थानांतरण होकर आए शिक्षकों को कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए विद्यालयों के कारण आवंटन नहीं हुआ है। आवंटन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण शिक्षक बीएसए कार्यालय में हाजिरी लगाकर घर चले जाते है। विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में शासन को सूचना भिजवा दी है। कहना है कि विद्यालय आवंटन शासन स्तर से ही होगा।
विज्ञापन

पटल सहायक विशाल रुहेला ने बताया कि छह माह पूर्व अंतर जनपदीय स्थानांतरण में 34 शिक्षकों ने जिले में भेजा गया था। कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने विद्यालय बंद करने के निर्देश कर दिए थे। इस कारण शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन नहीं हो पाया था। शिक्षकों को बिना स्कूल आवंटन किए ही वेतन जारी किया जा चुका है। एक सितंबर से प्राथमिक स्कूल खुल गए है, मगर अभी तक शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका है। छह महीने से शिक्षक बीएसए कार्यालय में हाजिरी लगाकर घर चले जाते है।
वेतन पर खर्च हो रहे प्रति माह 15 लाख रुपये
इन 34 शिक्षकों को बिना शिक्षण कराए ही प्रतिमाह लगभग 15 लाख रुपये का वेतन दिया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव का कहना है कि प्राइमरी विद्यालय के एक शिक्षक का वेतन लगभग 40 से 45 हजार रुपये होता है। इसके अलावा शिक्षक का वेतन उसकी वरिष्ठता पर भी निर्भर करता है। अगर एक शिक्षक का वेतन लगभग 40 हजार रुपये माना जाए तो 34 शिक्षकों को प्रतिमाह 15 लाख 30 हजार रुपये के वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्र-शिक्षक का मानक
शासन की गाइड लाइन के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक का मानक निर्धारित है।
जिले में है 2410 शिक्षकों की तैनाती
जिले के 332 प्राथमिक, 62 उच्च प्राथमिक व 136 कंपोजिट विद्यालयों में 70 हजार 370 छात्र-छात्राओं के शिक्षण के लिए 2410 शिक्षक नियुक्ति है। इनके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में 392 शिक्षामित्र और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 40 अनुदेशकों की नियुक्त हैं।
ब्लॉकवार पंजीकृत छात्र-छात्राओं का ब्यौरा
ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक कंपोजिट पंजीकृत छात्र
बागपत 51 09 21 13918
बड़ौत 62 09 26 13022
बिनौली 70 17 21 12936
छपरौली 51 10 12 8350
खेकड़ा 38 10 28 9321
पिलाना 47 07 28 11774
बड़ौत नगर 13 00 00 1049
कुल 332 62 136 70370
अंतर जनपदीय स्थानांतरण होकर आए शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन शासन स्तर से ऑनलाइन कराया जाता है। विद्यालयों का आवंटन न होने के कारण 34 शिक्षकों की उपस्थिति कार्यालय में दर्ज कराई जा रही है। शिक्षक प्रतिदिन कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चले जाते है। - राघवेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें