फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को निरीक्षण में मिले कर्मचारी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने पिलाना ब्लॉक, खादी ग्रामोद्योग और जिला उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें कर्मचारी तो अनुपस्थित मिले ही अन्य खामियां भी मिली। कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय पिलाना का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में सफाई अच्छी थी, लेकिन कार्यालय के पीछे जगह-जगह मिट्टी और ईंटों के ढेर लगे थे। अच्छी प्रजाति के पौध तैयार करने के निर्देश दिए। कमी मिलने पर वरिष्ठ सहायक को चेतावनी दी। ग्रांट रजिस्टर-3 का परीक्षण किया तो यहां जनवरी 2019 के बाद पंजिका कोई अंकना नहीं की गई और ग्रांट रजिस्टर-2 में बीडीओ के हस्ताक्षर नहीं थे। 25 मार्च को 898443 रुपये की पुताई का भुगतान किया, लेकिन पंजिका में बीडीओ के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। अन्य कार्य में लेखाकार ने लापरवाही बरती। लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि और बीडीओ चेतावनी जारी की। ब्लॉक परिसर में ही बने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, एनआरएलएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। मिशन मैनेजर कोई जानकारी नहीं दें पाए, जिस पर नाराजगी जाहिर की। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय बागपत का निरीक्षण किया। यहां कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की कोई सूचना नहीं दी। ग्रामोद्योग अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना से लगी इकाइयों का निरीक्षण न करने पर नाराजगी जताई। सर्वे करने के निर्देश दिए और आख्या एक सप्ताह में कार्यालय को देंगे। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत लगी इकाइयों का भी सर्वे नहीं किया। स्वीकृत परियोजनाओं की सूची आज मंगलवार को कार्यालय में देंगे। जिला उद्योग केंद्र पहुंचे, यहां पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा पंजिका का अवलोकन नहीं किया। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। स्वीकृत परियोजनाओं की सूची मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें