बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वागत समारोह आयोजित किया। ढोल और डीजे की धुन पर यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट मेें इंटरमीडिएट मेें 97.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश का किला फतेह कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तनु तोमर व प्रदेश में चौथा स्थान पाने वाले युवराज 94.6 सहित अन्य मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस स्वागत समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर उपेंद्र तोमर ने कहा मेहनत कभी भी पास से होकर नहीं गुजरती। जो बच्चा कड़ी मेहनत व लग्न से लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई करता है, वह निश्चित तौर पर सफल होता है। इसका जीता जागता उदाहरण यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट मेें इंटरमीडिएट मेें 97.8 प्रतिशत अंक लाकर यूपी टॉपर करने वाली कॉलेज की छात्रा तनु तोमर पुत्री हरेंद्र निवासी फतेहपुर पुट्ठी और 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त प्रदेश में चौथा स्थान पाने करने वाले युवराज पुत्र संजय निवासी बड़ौत है। दोनों ने कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में परीक्षा रिजल्ट मेें हाईस्कूल मेें 92 प्रतिशत अंक लाकर जनपद टॉपर करने वाले कालेज के छात्र अनुराग मलिक व इंटर में 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कॉलेज की छात्रा अवनी चिकारा ने भी कॉलेज का नाम रोशन किया । इसके अलावा वर्ष 2017 के परीक्षा रिजल्ट में कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा खुशबू शर्मा निवासी हिलवाड़ी ने 93.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल व इंटरमीडिएट में जौनमाना निवासी अंजलि कटारिया ने 92.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया । समारोह में प्राची 91.2, गरिमा 86 प्रतिशत, सपना 85.8, खुशबू शर्मा 84.8, साक्षी पंवार 84.1, पूर्वा 83.2, मानसी तोमर 82.8 के अलावा हाईस्कूल की टॉपरों मेें आरजू 85.5, मानसी तोमर 84.33, आकाश कुमार 84.3, यश भारद्वाज 82.5, वंशिका गुप्ता 79.5 व मधु 78.83 प्रतिशत को कंधे पर उठाकर ढोल और डीजे की धुन पर डांस कर खुशी मनाई। संचालन योगेश राणा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रवीण, अमित, मोनिका, गरिमा का सहयोग रहा।