फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बागपत में शुरू होगा रेडी टू वोट अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रशासन ने रेडी टू वोट अभियान का खाका तैयार किया है। बुधवार से जिले में अभियान की शुरूआत होगी। डीएम पवन कुमार और शूटर दादी चंद्रो तोमर इस अभियान की शुरूआत करेंगी। डीएम ने कहा कि प्रदेश में जिले को पहले नंबर पर लाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत में मतदाता जागरूकता के लिए रेडी टू वोट अभियान चलेगा। विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। डीएम पवन कुमार का कहना है कि अभियान का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बूथ तक लाना है। महिलाओं, युवाओं, दिव्यांगों समेत अन्य वोटरों को बूथ तक लाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रशासन का लक्ष्य मतदान के नजरिए से प्रदेश में स्थान बनाना है। पिछले बार लोकसभा चुनाव में जिले में करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था, इस बार यह प्रतिशत बढ़ाने की कवायद की जा रही है।
चार थानों का निरीक्षण, चूक पर नपेंगे थानेदार
बागपत। डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को दोघट, छपरौली, रमाला और बड़ौत थानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिलेभर में 16 बूथ भी देखें। पुलिस को मुचलका पाबंद तेज करने, शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर और गुंडा एक्ट वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अवैध शराब और अवैध असलाह पर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें