फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 को सेवानिवृत और लोकसभा चुनाव में लगा दी गई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा निर्वाचन में परिषदीय विद्यालयों के ऐसे शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। कई शिक्षकों ने सीडीओ के पास पहुंचकर अपने रिटायरमेंट के बारे बताया। ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद उनकी जगह अन्य की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने में प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। इसके चलते सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। चुनाव की गहमा गहमी में ऐसे कर्मचारियों को भी ड्यूटी जारी कर दी जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। परिषदीय विद्यालयों के ऐसे 31 शिक्षक हैं, जिनका रविवार को ही रिटायरमेंट है। ड्यूटी का पता चलते ही शिक्षक सीडीओ पीसी जायसवाल के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को ही वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी चुनाव में ड्यूटी निर्धारित कर दी । सेवानिवृत्त होने के कारण वह कार्य नहीं कर सकेंगे। इसके बाद उन्होंने ऐसे सभी शिक्षकों की ड्यूटी को कटवाकर उनके स्थान पर अन्य शिक्षक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती निर्धारित कराई। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया सभी विभागों के कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया। कंप्यूटर अपने आप कर्मचारियों को ड्यूटी निर्धारित कर दी। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की शिकायत पहुंच रही है, इसे दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें