चुनाव आचार संहिता के अनुपालन को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जिले में सोशल मीडिया पर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई रही है। लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थक सोशल मीडिया पर लगातार चुनाव प्रचार संबंधी पोस्ट कर रहे हैं और प्रशासन मौन बैठा है।
सोशल साइट पर आचार संहिता के अनुपालन को बागपत प्रशासन ने सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल का गठन किया। इसका कार्य सोशल मीडिया पर आचार संहिता और चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पैनी निगाह रखना है, जिले में सोशल मीडिया पर बेखौफ आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जबकि सरकारी तंत्र मौन बैठा हुआ है। व्हाट्स एप और फेसबुक का इस्तेमाल प्रचार के रूप में किया जा रहा है। प्रत्याशियों के समर्थक सोशल मीडिया पर लगाकर चुनाव प्रचार सामग्री पोस्ट कर रहे है। फेसबुक, व्हाट्स एप आदि ग्रुपों में परोसी जा रही चुनाव प्रचार सामग्री आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आती है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पवन कुमार ने सोशल मीडिया के संचालकों को चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के प्रचार के संबंध में पोस्ट नहीं डालने के निर्देश दे रखे है, लेकिन इसके बाद भी समर्थक बाज नहीं आ रहे। इस संबंध में एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में सोशल मीडिया पर यदि कोई चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग कराई जा रही है।