फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराई तो विद्युतकर्मियों को बनाएंगे बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बे में विद्युत समस्या को लेकर किसानों की बैठक हुई। उन्होंने कहा यदि ऊर्जा निगम ने ग्रामीणों पर बिजली बिलों को लेकर मुकदमे दर्ज कराए तो बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी दस हजार रुपये तक के बकाया बिजली के बिल पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। इसका विरोध किया जाएगा। 23 जनवरी को फिर से पंचायत होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। राजेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता मास्टर प्रहलाद सिंह ने की। संचालन रामछैल पंवार ने किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, तेजपाल, राम कुमार चेयरमैन, नरेश डायरेक्टर, रामनाथ प्रधान, राजेंद्र चौधरी, मनोज प्रधान, प्रमोद प्रधान, ऋषिपाल और सुदेशपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें