बड़ौत (बागपत)। जेवी कॉलेज में दो दिवसीय 67वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह और क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. अरुण सोलंकी ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालक वर्ग की 100 मी रेस में आशु प्रथम, गौरव द्वितीय और हर्ष तृतीय, बालिका वर्ग में कशिश प्रथम, करिश्मा द्वितीय और आरती तृतीय रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में गुल बहार प्रथम, विशाल द्वितीय और विवेक सरोहा तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में कशिश तोमर प्रथम, आरती द्वितीय और काजल तृतीय रही।
400 मीटर बालक वर्ग की रेस मेें आकाश प्रथम, आशु द्वितीय और मनीष तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में कशिम प्रथम, आरती द्वितीय और सोनिया तृतीय रही। 1500 मीटर बालक वर्ग में रितिक प्रथम, सचिन द्वितीय और देवेंद्र तृतीय रहा। 10000 मीटर रेस में सचिन प्रथम, देवेंद्र मोहन द्वितीय और आकाश तोमर तृतीय रहा। संचालन डॉ. जीपी सिंह ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. अलका, डॉ. अशोक, डॉ. अरविंद, सतीश शर्मा, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. साधना, डॉ. रश्मि, अनिल सरोह, सुरेंद्र, डॉ. प्रमेंद्र आदि का योगदान रहा।