बागपत। बड़ौत विधानसभा के बूथ नंबर 317 पर बूथ अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ऑर बूथ समिति का ठाकुर प्रदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और सम्मान किया। ठाकुर प्रदीप सिंह ने 17 नवंबर को भाजपा की कमल संदेश बाइक यात्रा निकाली जाएगी। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज से बाइक रैली अग्रवाल मंडी टटीरी, डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त होगी। रैली में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। सत्यपाल सिंह, तेजपाल, हरिओम, नीरज ठाकुर, सुखपाल सिंह, वीरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह फौजी, रमेश चंद, मनोज सिंह, महिपाल सिंह, अशोक सिंह, जयवीर सिंह, ओमकार सिंह, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
निधन पर दुख जताया
बागपत। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की माता के निधन पर शोक जताया। सेवादल की शहर अध्यक्ष नईमा खान के आवास पर शोक सभा में सत्यवती यादव, नजमा, अनिल उपाध्यक्ष, बिलकिश, यूनुस, अनिल देव त्यागी, कासिम अलवी, ओमदत्त शर्मा, महताब, नौशाद मौजूद रहे।
डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बागपत। शहर के मोमिन मस्जिद मोहल्ला निवासी निसार ने कलक्ट्रेट में शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि पुत्री के डिलीवरी के दौरान रूई लगाकर टांके लगा दिए गए। इससे इंफेक्शन हो गया। प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया तो इसकी जानकारी हुई। महिला डॉक्टर की लापरवाही है। डीएम से कार्रवाई की मांग की गई।