फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारी, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव के पास ढिकौली-बंथला मार्ग पर ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मेवला गांव निवासी विपिन ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रार्थना के साथ स्कूटी पर सवार होकर रिश्तेदारी में आया था। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वे पांची गांव के निकट ढिकौली-बंथला मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें