बड़ौत (बागपत)। बसपा के एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा वर्तमान समय में देश और प्रदेश मेें अराजकता का माहौल है। इससे किसान और मजदूर वर्ग परेशान है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बृहस्पतिवार को हुई बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में देश मेें एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यकों के लगभग 40 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार इनको भरना नहीं चाहती। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने कहा संगठन मजबूत होगा तो पार्टी उम्मीद को लाभ मिलेगा।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार दाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर व मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं और आने वाले लोक सभा चुनाव में भाईचारा बनाकर संगठन को मजबूत कर जिला बागपत की लोकसभा सीट जिताने की अपील की। इसमें महिपाल, मांगेराम, राजपाल, राजकुमार, सोहन पाल, अनिल, ओमपाल, प्रवीण, बबलू, विक्रम भाटी, जहान सिंह, जय कुमार जाटव, नंदलाल, संदीप, सुरेंद्र, अनिल, रामफल, सोहनवीर, राजीव, गोविंद आदि रहे।