बागपत। रठौड़ा गांव में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से 24 लोगों के घर गिर गए। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर जलनिकासी के साथ मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रठौडा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी निकासी नहीं होने से 24 मकान गिर गए हैं, इससे काफी क्षति पहुंची है। इसके अलावा काफी मकानों में दरार आ गई हैं वह भी गिरने के कगार पर हैं। गांव में पानी निकासी नहीं होने से घरों में जलभराव हो जाता है। कई बार प्रधान व पंचायत सचिव से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक ध्यान नहीं दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जलनिकासी का प्रबंध कराने के साथ गिरे मकानों का मुआवजा दिलाएं। इस दौरान सुरेंद्र, लोकेंद्र, बालेराम, हरबीर, सुनील, राजू, सतीश, जीनाब, रविंद्र कुमार, अहसान, सतेंद्र, लोकेंद्र मौजूद रहे।
हरेंद्र बने प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर फैजपुर निनाना गांव के प्रधान हरेंद्र चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष पर मनोनीत किया।