फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई डॉ. आंडेकर की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालय में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर का आह्वान किया।
खंड विकास कार्यालय में शनिवार को डॉ. आंबेडकर जयंती पर आयोजित गोष्ठी में डॉ. साहब के चित्र पर बीडीओ प्रेमचद, एडीओ पंचायत रणधोल, एडीओ जयपाल कुमार, सचिव विकुल, प्रिसं, रेशू, सुनीता, संजय, अरंविंद, नीरज, रोहित, सुशील ने माल्यार्पण किया । छछरपुर गांव में भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट व सचिव विकास कुमार ने किया। उन्होंने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर एक संघर्ष शील व्यक्ति थे । बासौली गांव मेें भी आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनी। इसमें प्रधान कुलदीप ने जीवन शैली, संविधान निर्माण आदि पर विस्तृत से प्रकाश डाला। एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई। इसमें विवेक सर, जिला संयोजक अंकुर ठाकुर, शिवानी, मीनू, अक्षय मलिक, गौरव पंवार शामिल रहे। लौहड्डा, आरिफपुर खेड़ी, बावली गांव, किशनपुर मेेें भी डॉ. आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनी। इसमें प्रधान गुलवीर सिंह, प्रधान राजीव, शिक्षक नेता कुल प्रकाश, ग्राम सचिव प्रवेंद्र, सचिव रेशु, सचिव सुनीता, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर आदि रहे।
उधर समाजसेवी सुरेंद्र सिंह तुगाना ने बाबा साहेब की जयंती पर नगर व क्षेत्र के कई गांव मेें पौधे रोपित किएं। उधर जिला कांग्रेस कमेटी के बावली रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला सिंह, सत्यपाल पथौलिया, जयवीर, योगेश सोती, रमेश शर्मा, डॉ. नीरज लता, कविता, अशोक, खिलेराम, हरेंद्र, देवेंद्र चौहान, हेमंत ने डॉ. साहेब की जयंती पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उधर जय श्रीराम ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में सतेंद्र पाल, कृष्णपाल कोरी, रजनी जाटव, वेदप्रकाश, सहेंद्र पाल, रामनिवास, महेंद्र, सुखबीर, प्रदीप शर्मा, मोनू, संजीव ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण की। उधर संत रविदास छात्रावास बड़ौत और दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में भी बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया । इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. गोविंद बाबू ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। दयानंद बाल विद्या मंदिर, वीर स्मारक इंटर कॉलेज व महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बाबा साहेब की जयंती मनी। इसमें प्रधानाचार्य राजेंद्र, संजीव तोमर, अजय आर्य, सुरेंद्र प्रसाद, योगेश तिवारी, विजय कुमार, प्रदीप, रामवीर मान आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टीकरी कस्बा स्थित आंबेडकर भवन में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। दलित समाज के नगर अध्यक्ष वचन सिंह, राम कुमार, सुनील कुमार, सतीश, सुशील, जितेंद्र, राजू, पप्पू, रोशन, अशोक कुमार, नीरज, सतवीर आदि का सहयोग रहा। भड़ल गांव में बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर हवन का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी। बाद में प्रसाद वितरण किया । यज्ञ पंडित अशोक शर्मा ने कराया। इस तरह मौके पर रविंद्र कुमार, मास्टर सुखपाल, रमेश कुमार, सुनील कुमार, ऋषिपाल, धर्मपाल, सुंदर, जग पाल, मदन पिंटू आदि रहे। टटीरी में अंबेडकर नगर में जयंती मनाई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया। इसमें सेवानिवृत्त सीओ श्याम सिंह, राधेश्याम रवि, विनोद कुमार, राजकुमार बौद्ध, भरत राजू मौजूद रहे। नरेंद्र मोदी विचार मंच और भाजपा महिला मोर्चा ने भी जयंती मनाई। इस मौके पर लोगों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसमें नगर अध्यक्ष अतुल गोयल, कौशल त्यागी, लता सिसौदिया, डॉ सुभाष त्यागी, सौरभ चौधरी, मिथलेश राजपूत, वीरेंद्र प्रधान, राहुल दीक्षित आदि रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत कार्यालय में डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें रोहित बंटी, अंकित शर्मा, मुरसलीम, सहदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
दाहा गांव के रवि दास मंदिर में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान के पति सुशील राणा, पप्पन राणा, मेनपाल सिंह, कमल राणा, सत्यपाल आर्य, अशोक कुमार, दीपक कुमार, राजू नाथ, राकेश, सूरजमल, सतपाल आर्य आदि रहे। वहीं अंबेडकर जयंती पर क्षेत्र में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा। दाहा में आंबेडकर की प्रतिमा के आसपास पुलिस कर्मी पहरा देते रहे।
अमीनगर सराय की हरिजन चौपाल पर बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को याद किया । चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव ने लोगों से उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, हरपाल, नवीन, योगेंद्र मौजूद रहे। उधर, छपरौली क्षेत्र के हेवा, लूूंब समेत अन्य गांवों में जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के घिटौरा गांव में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें कंवर पाल सिंह गुर्जर, हर्ष प्रधान, मिट्ठन लाल, विक्रम, पवन, दाता राम, मदन कुमार, कुलदीप कुमार मौजूद रहे। उधर, देहात मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने नूरपुर, गढ़ी कलंजरी, रटौल, कहरका, भगौट, गोटरा, टुकाली गांव में भी जयंती मनाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुंदर त्यागी, ताहिर, राजपाल, विवेक वर्मा, गौरव, हरपाल, पप्पन शर्मा मौजूद रहे। खट्टा प्रह्लादपुर में आयोजित डॉ. आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मयंक जैन, तिलक राम, गोपाल शर्मा, मयंक, अमन, डॉ राजू, कर्ण, राजेंद्र, अरिहंत, देबू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें