फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव व कठुआ में हुई दुष्कर्म की घटना की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक कॉलेज की मार्केट में शनिवार को युवाओं ने बैठक कर उन्नाव और कठुआ मेें हुई बलात्कार की घटना की निंदा की और पीड़ित को श्रद्धांजलि दी।
छात्रनेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में शनिवार को युवा एकत्रित हुए। इस दौरान प्रियवत राणा ने कहा कि छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म व उसके पिता की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। यह हमारे देश की सरकार का दुर्भाग्य है कि उनके कार्यकाल मेें आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। इस कारण बहन, बेटी घर मेें भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने बलात्कार पीड़ित युवती के पिता की हत्या करने की निंदा की और मोमबत्तियां जलाकर पीड़ित को श्रद्धांजलि दी। इसमें मोहित तोमर, अंकुर तोमर, राहुल प्रधान, मनु तोमर, अक्षय मलिक, विनीत सोलंकी, अमित तोमर, भूरा, सोनू, कपिल, अंकित, डॉ. गूड्डू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें