फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार का टेंडर निरस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

टेंडर के अनुरूप काम न करने और उपभोक्ताओं द्वारा लगातार ठेकेदार की शिकायत के बाद एसई के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया। साथ ही दलालों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य शिकायत केन्द्र पर तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश एसई ने दिए हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटने का टेंडर ठेकेदार पवन भारद्वाज पर था, लेकिन ठेकेदार टेंडर के अनुरूप बकाएदारों के कनेक्शन नहीं काट रहा था। उपभोक्ताओं ने भी ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाकर एसई रामबीर सिंह को शिकायत की । कर्मचारियों ने भी ठेकेदार द्वारा एसई का नाम लेकर गलत काम को कराने का दबाव बनाने की शिकायत की । मामले को गंभीरता से लेकर एसई रामबीर सिंह ने ठेकेदार पवन भारद्वाज का तत्काल प्रभाव से टेंडर निरस्त कराने के निर्देश दे दिए । अब ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों और उपभोक्ताओं का शोषण कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें