छपरौली (बागपत)। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कौशिक और पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्णपाल शर्मा रहे। प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा की देखरेख में विद्यालय की छात्राओं ने प्रभात फेरी, गाइड प्रतिज्ञा, नियम और सिद्धांत, बीपी के छह व्यायाम, योगासन, गाइड गीत के साथ-साथ मीनार और तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने कहा कि गाइड प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं के चहुंमुखी विकास को बढ़ाना है। इसके तहत बालिकाओं को नैतिक, बौद्धिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसमें साइना, तनु, पूजा, अंतिमा, काजल, सुनीता का सहयोग रहा।