दोघट (बागपत)। हिंडन रिवर बेेसिन के तत्वावधान में मेरठ में हुई पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी के छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं और गांव के प्रधान को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार एवं एडिशनल कमिश्नर राधेश्याम मिश्रा ने छात्र-छात्राओं ने प्रश्न पूछे। इनका छात्र-छात्राओं ने सटीक उत्तर दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी की तरफ से प्रधान राजीव कुमार उर्फ पम्मी, प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव एवं छात्रा काजल, विवेक, हर्षित, अमित, अंकुर, विशाल ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्मल हिंडन अभियान के अंतर्गत मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने तवेला गढ़ी के प्रधान राजीव उर्फ पम्मी को इस अभियान में सहयोग के लिए सम्मानित किया। प्रधान ने आश्वासन दिया कि तन, मन धन से इस अभियान से जुड़ा रहूंगा। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया ।