फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो दूसरे पर निर्भर वो देश के विकास में बाधक : रामस्वरूप ब्रह्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन को अंतरराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस के रूप में मनाया गया। आचार्य पंडित इस मौके पर रामस्वरुप ब्रह्मचारी ने कहा कि दूसरों पर निर्भर रहने के स्थान पर स्वयं कुछ करें। जो लोग दूसरे पर निर्भरता रहते है, वो देश की विकास में बाधक है। शिविर में दहेज एक दानव नाम विषय पर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. सुनील चौहान ने दहेज को समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा बताया। स्वयं सेवकों को शादी में दहेज लेने एवं देने के विरोध करने के लिए प्रेरित किया। इस विचार गोष्ठी में एकता, आशा गौतम, शिवानी, शिवा शर्मा विचार व्यक्त किए। शिविर में बौद्धिक काल में पुरुष और महिला के बढ़ते अनुपात पर चिंतन किया दोनों इकाइयों के स्वयं सेवकों ने पक्का घाट परिसर पर साफ सफाई की, लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। ईदगाह बस्ती की साफ सफाई की। डॉ. गीता रानी ने बताया कि 26 फरवरी सोमवार को शिविर का समापन पक्का मंदिर में होगा।
विज्ञापन


मिल जुलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया
बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन के सात दिवसीय शिविर के पांचवेें दिन प्रथम इकाई के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। द्वितीय सत्र में प्राचार्य डॉ. जगदीश ने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वतंत्रता के पश्चात से सामने आई विसंगतियों के बारे में बताया। देश में फैले जातिवाद, धर्म वाद को दूर करने एवं मिलजुल कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसमें विजय वर्मा, सचिन धामा, अमित, अंकित, विक्रांत चौधरी, चंचल मौजूद रहे।

अभिभावक अपने बच्चे को जरूर पढ़ाएं - पंवार
अमीनगर सराय (बागपत)। कैड़वा गांव स्थित दर्पण पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डायरेक्टर (अर्थ एवं संख्या प्रभार) अशोक कुमार पंवार रहे। विद्यालय का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी हो गई है। सभी अभिभावक अपने बच्चे को जरूर पढ़ाए, ताकि आगे चलकर उनका नाम रोशन देश और प्रदेश में कर सके। गांवों में इस तरह की संस्था खोलकर प्रबंधक गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बड़ा कार्य किया है। यहां के लोगों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी। सपा नेता अतुल प्रधान, सुधाकर सिंह कश्यप पूर्व राज्यमंत्री, चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, डॉ. एसपी यादव, जयवीर सिंह तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, विशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें