फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारित बच्चे ही देश के निर्माता - स्वामी देवव्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का समापन हुआ। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से संदेश दिए।
विज्ञापन

सर्वप्रथम कॉलेज के प्रधानाचार्य समर सिंह ने ध्वजारोहण किया। दिल्ली से पधारे सार्वदेशिक आर्य वीर दल के प्रधान सेनापति स्वामी देवव्रत ने परेड का निरीक्षण किया। परेड की अगवानी शालिनी आर्या, तनवी, अंजली, दीपा, राधिका आर्या ने की। इसके पश्चात व्यायाम सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, डंबल, लेजियम, योगासन, स्तूप एवं संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कूड़े सिंह ने की। अभिभावक संघ के अध्यक्ष शिवकुमार ने पूर्व प्रधानाचार्य और अतिथियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि स्वामी देवव्रत ने कहा सर्वप्रथम राष्ट्र धर्म है। आचार्य धर्मवीर आर्य ने कहा कि भाषा की गुलामी ही राष्ट्र को गुलाम करती। राष्ट्र को बचाना है तो हिंदी अपनाइए। इसमें मास्टर मनोज, कुलदीप, प्रेमजीत, शक्ति सिंह, विनोद, राजेश, मुकुल, नीलम, संगीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें