बड़ौत (बागपत)।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया । इसमें बरनावा में हुई धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन, रोहित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने बताया बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर समिति में धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता होती है। इसमें स्कूली की टीम ने भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम जनपद मेें रोशन किया। विजेता टीम के बच्चों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें परम, करण, विभांशु, अभिषेक, नमित, मयंक, सत्यम, शिवम, ध्वनि, निशांत तोमर, निशांत, विजय, अस्मित आदि रहे।