खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर के समीप बीच मार्ग बना गड्ढा आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम से सड़क के बीच बने गड्ढे को भरवाने की मांग की।
नगर के मोहल्ला अहिरान में बालाजी मंदिर के समीप बीच मार्ग पर बने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता है जिस दिन दुर्घटना घटित न होती हो। पैदल चलने वाले एवं वाहन सवार आए दिन घायल हो रहे हैं। रविवार को परेशान आक्रोशित लोगों ने मौके पर प्रदर्शन कर कहा संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत कर समस्या हल कराने की मांग की, लेकिन समस्या का निदान नहीं किया उन्होंने कहा अविलंब समस्या का निदान नहीं किया तो अधिकारियों के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इस मौके पर पंडित विपिन शास्त्री, नितिन, तुषार, जितेंद्र, नरेश, सुदेश आदि रहे।