रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव में जर्जर विद्युत लाइन में उठी चिंगारी से किसान की पांच बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। इसकी पुलिस से शिकायत की।
किसान वीरेंद्र के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। जो जर्जर हालत में है। उनका कहना है कि कई बार लाइन बदलवाने की विद्युत निगम के अफसरों से शिकायत की , लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को तार आपस में उलझ गए। इससे निकली चिंगारी ईख के खेत में गिरने से आग लग गई। इससे उनकी पांच बीघा फसल जल गई। लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया । पीड़ित किसानों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। पीड़ित किसान ने रमाला थाने में विद्युत निगम के खिलाफ शिकायत कर फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।